लक्सर ब्लाक में स्वछता पखवाड़े के तहत आयोजित बैठक में उपस्थित प्रतिभागी।
- फोटो : ROORKEE
खंड विकास कार्यालय पर बृहस्पतिवार को महिला शक्ति केंद्र के अंतर्गत चयनित स्टूडेंट वॉलिंटियर्स के साथ बाल विकास विभाग की ओर से बैठक आयोजित की गई। बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शारदा थापा ने शरीर को स्वच्छ रखने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेहत को बनाए रखना बेहद आसान है, बशर्ते शरीर की आवश्यकता को बेहतर तरीके से समझ पाए। अंजू रानी ने कहा कि स्वच्छ जीवन जीने से शरीर में बीमारियां नहीं होती। बैठक में वॉलिंटियर ने दो माह में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि 8 से 22 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर दीपांशी, आशु पंवार, निशा, प्रभा, सोनम, काजल, दीपा, रश्मि, मीनाक्षी, हिमानी, पूजा, रुचि, आकांक्षा, भारती, सृष्टि, तनु, कोमलशर्मा, दीपाली शर्मा, आंचल, रोमा, विशाखा, काजल, रजनी, सोनम, कुलदीप, सोनिया, रजनी, आशा रानी, सरोजबाला आदि अनेक शामिल थे।