खानपुर। हस्तमौली स्थित नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को डिजिटल तकनीक के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को स्मार्ट फोन, कंप्यूटर, इंटरनेट और ऑनलाइन लेन-देन की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वयंसेवियों ने डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। कैंप कमांडर राधिका और टोली नायिकाओं खुशी, दीपांशी, नौरती, अवनी, अंशिका भारद्वाज, मुस्कान और कामनी के नेतृत्व में हस्तमौली व आसपास के क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता रैली भी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को डिजिटल जागरूकता से जुड़े संदेश दिए गए। अमृता, वंशिका, सारिका, प्रिया, वर्षा, पूजा और प्राची द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्तार सिंह, गुरप्रीत कौर, पलविंदर कौर, मनदीप कौर, कवल कौर, उपासना, काजल, प्रियम, मुस्कान, नीशू और कंचन द्वारा किया गया।