फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिता की कार के पहिये के नीचे दबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिता की कार के पहिए के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।



जानकारी के अनुसार झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाता है। शाम के समय वह कार को घर के आंगन में बैक कर खड़ी कर रहा था। इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा घर का दरवाजा खोलकर अचानक बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया। इसकी जानकारी उसके पिता को नहीं थी और वह जब उसने कार पीछे की तो बच्चा पहिए के नीचे दब गया। चीख सुनते ही कार आगे कर जब तक उसे नीचे से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम बच्चे की मौत से घर में हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें