रुड़की। ज्योतिष गुरुकुलम उत्तराखंड ज्योतिष परिषद कार्यालय में चल रहा गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान महोत्सव में कई लोगों ने भाग लिया।
शनिवार को पुरानी तहसील रुड़की में चल रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के समापन पर पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और भारतीय सभ्यता महान है। ऋषि मुनियों का विज्ञान हमें जीवन जीना सिखाता है। गुरु पूर्णिमा का यही संदेश है कि हमें अपने गुरु की परंपरा पर चलकर ही आगे बढ़ना चाहिए। ऋषियों ने हमें यही सिखाया है कि अपने से बड़ों का सम्मान करो। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज को मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों का महान ज्ञान ही हमें आगे बढ़ा सकता है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, विहिप नेता विकास शर्मा, अमित त्यागी एडवोकेट, अशोक शर्मा, भंवर सिंह, राधा भटनागर, चित्र गोयल, सुलक्षणा सेमवाल, नरेश शास्त्री, मुकेश शास्त्री, संदीप शास्त्री, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।