फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे खाताधारक : प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की 82वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में दी गई जानकारी
विज्ञापन




जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की 82वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में बैंक की आय और पूंजी में हुई बढ़ोतरी पर खुशी जाहिर की।



रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जिला सहकारी बैंक की बैठक हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात से हुई। बैंक चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक को 227.32 लाख का लाभ प्राप्त हुआ और निजी पूंजी में 542.41 लाख रुपये की भी बढ़ोतरी हुई। बैंक ने किसानों को डेबिट और केसीसी कार्ड उपलब्ध कराए हैं, जिनसे किसान किसी भी समय किसी भी बैंक से पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना का लाभ भी खाताधारकों को दिया जा रहा है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत योजना में अब तक खाताधारकों को 427 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। बैंक महाप्रबंधक विश्व विजय सिंह ने वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान गणेशपुर एवं लंढौरा शाखा के नवीन भवन का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन




इस मौके पर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, जिला सहायक निबंधक पुष्कर सिंह पोखरिया ब्लॉक प्रमुख परमिन्दर सिंह, अशोक वर्मा, अरविन्द राठी, फारूक अली, जयन्त चौहान, राजकुमार कसाना, ब्रजपाल, क्षेत्रीय प्रबन्धक इफ्फो रामभजन सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुशील राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें