रुड़की आईआईटी स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स सभागार में वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे पर आयोजित कार?
- फोटो : ROORKEE
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), रुड़की लोकल सेंटर की ओर से विश्व इंजीनियरिंग दिवस मनाया गया। इस दौरान जल की शुद्धता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में सेंटर के अध्यक्ष प्रो. आशीष पांडेय ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा इंजीनियरिंग दिवस मनाए जाने के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता एवं जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग आईआईटी रुड़की के प्रो. एमएल कंसल ने सस्टेनेबल अर्बन वाटर मैनेजमेंट इन सेकेंडरी सिटीज ऑफ इंडियाविषय पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि जल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। जल की जरूरत को पूरा करना और इसे शुद्ध रखना मानव हित में जरूरी है। अशुद्ध पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ्य की बीमारी का जन्म होता है। दुनिया में दो बिलियन लोग हर वर्ष करीब एक महीने के लिए पानी की कमी का सामना करते हैं। करीब दो बिलियन लोग पानी की खराबी से बीमारियों का शिकार होते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर मौजूद रहे।