फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत पत्नी को जीवित दर्शाकर पति ने बेची जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मृत महिला को जीवित दिखाकर जमीन का फर्जीवाड़ा करने के मामले में एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पुरवाला बिरसगपुर निवासी नीटू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां सीता देवी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनकी मां अपने पिता की इकलौती संतान थी। इसके कारण नाना की पूरी जमीन मां के नाम थी। बताया कि पिता समय सिंह ने लालच में आकर जमीन बेचने के लिए सीमली निवासी सीता नाम की ही एक महिला से शादी की थी। आरोप लगाया कि पिता ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर उनकी मां के नाम से जमीन दूसरी पत्नी के नाम दर्शा दी। साथ ही जमीन को धोखाधड़ी कर पांच अन्य लोगों को बेच दी। आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस को पहले तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर समय सिंह, सीता देवी समेत रामकिशन निवासी मुंडा खेड़ा कलां, पवन कुमार निवासी पुरवाला विरसगपुर निवासी, सुल्तानपुर निवासी इकराम अली, शाहपुर निवासी हसरत अली, सुल्तानपुर आदमपुर निवासी अशरफ अली के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें