पुलिस ने संरक्षित पशु के कटान में गिरफ्तार आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार चल रही उसकी पत्नी की तलाश कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव में मंगलवार रात पुलिस ने एक मकान में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। साथ ही मकान से 50 किलो प्रतिबंधित मांस और स्कूटर भी बरामद किया था। उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई थी। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि सुलेमान निवासी गांव जौरासी और उसकी पत्नी फिरदौस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सुलेमान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया कि फरार महिला की तलाश की जा रही है।