ग्राम लाठरदेवा हुण में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा निवासी महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति जयपाल उसके साथ झगड़ा कर रहा है। पुलिस टीम ने गांव जाकर उसको समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने के बजाय झगड़ा करने पर उतारू हो गया। पुलिस ने मामला बिगड़ते देख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति का शांतिभंग करने की धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।