फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पति पर तीन तलाक और प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने दोनों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

तीन तलाक देने के बाद महिला की युवक से हुई थी मुलाकात

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पति के तलाक देने के बाद महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अब महिला ने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी एक युवती की शादी कुछ समय पहले टोड़ा कल्याणपुर गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने करीब चार माह पूर्व तीन तलाक दे दिया। इस बीच महिला एक युवक के संपर्क में आ गई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। साथ ही वह युवक के साथ किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करने जाता था। यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने मजदूरी करने से इन्कार किया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने कोतवाली पहुंचकर युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए तहरीर दी। साथ ही तहरीर में पति पर तीन तलाक देने का भी अरोप लगाया। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें