फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवती की मौत के मामले में अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




एसएसपी और सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार को हुई कार्रवाई

दो माह पूर्व इलाज में लापरवाही से युवती की हुई थी मौत







इलाज के दौरान एक युवती की मौत के मामले में सीएमओ और एसएसपी के निर्देश पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल को सील कर दिया है। इस मामले में दो माह पूर्व केस भी दर्ज हुआ था।

शुक्रवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नालिंद असवाल के नेतृत्व में टीम ने लक्सर गोवर्धनपुर मार्ग पर स्थित भीमराव आंबेडकर चैरिटेबल हॉस्पिटल को सील कर दिया है। डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा एक युवती का इलाज किया गया था। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसकी जांच की जा रही थी। इसी को आधार मानते हुए एसएसपी अजय सिंह ने अस्पताल को सील करने के लिए सीएमओ मनीष दत्त से पत्राचार किया था। सीएमओ ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। उन्होंने बताया कि जो अस्पताल नियम के अनुसार नहीं चल रहे हैं, उनकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें