सीपीयू के एक जवान ने दिखाते हुए गुम हुए पर्स को उसके मालिक को लौटा दिया। रुड़की सीपीयू में तैनात जवान प्रवेश कुमार सैनी और पोपिन कुमार सोमवार को मिलिट्री चौक के पास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उन्हें हाईवे किनारे एक पर्स मिला। उन्होंने पर्स उठाकर उसकी तलाशी ली। इसमें उन्हें मालिक की आईडी और मोबाइल नंबर मिला। उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर पर्स मालिक प्रतीक दीक्षित निवासी मवाना (मेरठ) को कॉल की और पर्स उनके पास होने की जानकारी दी। इस पर पर्स मालिक तहसील स्थित सीपीयू कार्यालय पर पहुंचा। यहां प्रवेश कुमार सैनी ने पर्स मालिक को पर्स वापस किया। पर्स मिलने पर पर्स मालिक ने सीपीयू के जवान का आभार जताया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने प्रवेश कुमार सैनी की सराहना की।