फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हिस्ट्रीशीटर को तमंचे और कारतूस समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस की ओर से लगातार पुराने अपराधियों की कुंडली खंगालकर कार्रवाई कर रही है। सोमवार रात गंगनहर कोतवाली पुलिस गंगनहर पटरी सिंचाई विभाग की कॉलोनी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को गंगनहर पटरी पर एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो एक तमंचा और ए खेत की सिंचाई को लेकर खूनी संघर्ष और फायरिंग क कारतूस बरामद हुआ। पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि प्रदीप निवासी पूर्वी अंबर तालाब, रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें