फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नीलगायों के झुंड किसानों की फसलों के लिए बने मुसीबत

Wed, 03 Jun 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने से लेकर सब्जियों की फसलों को चट कर रहा नीलगायों का झुंड
विज्ञापन

बुग्गावाला। क्षेत्र के गांव तेलपुरा में नीलगायों के झुंड किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार नीलगाय खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए घेर (बाड़) को भी नीलगाय आसानी से पार कर जाती है। इतना ही नहीं, वे पॉपुलर की नर्सरी में पौधों की छाल (बक्कल) चबा रही है, जिससे पौधे सूखने लगे है। इसके अलावा आम के बागों में भी नीलगायों की ओर से फलों और पौधों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इससे किसानों में चिंता और नाराजगी बढ़ रही है। तेलपुरा गांव के कमल चौहान, ओमकार चौहान, महिपाल सिंह, आदेश कुमार, पंकज सैनी, मेघपाल सैनी आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से नीलगायों पर अंकुश लगाने और किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें