फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क पर आया हाथियों का झुंड, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर-धनौरी मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया। हाथियों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को हटाकर यातायात डायवर्ट कराया गया। वन दारोगा इंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाथियों को आबादी क्षेत्र की ओर जाने से रोकने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जुटी भीड़ को हटाया। एहतियातन मार्ग पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को जल्द सुरक्षित जंगल की ओर भेजने की मांग की है। वन दारोगा इंदर सिंह ने बताया कि टीम हाथियों को आबादी क्षेत्र की ओर जाने से रोकने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें