फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हाथियों के झुंड ने रौंदी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदवाला ग्रंट गांव में हाथियों के झुंड ने किसान की 10 बीघा से अधिक धान की फसल रौंद डाली। इससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। उसने फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शहीदवाला ग्रंट निवासी किसान अमित चौहान ने बताया कि हाथियों से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। हाथियों का झुंड आए दिन फसल रौंद देता है। शुक्रवार रात हाथियों के एक झुंड ने उनकी 10 बीघा धान की फसल रौंदकर पूरी तरह से खराब कर दी है। इसकी सूचना हरिपुर स्थित रेंज कार्यालय पर भी दी गई थी। पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उधर, रेंज क्षेत्राधिकारी विनय राठी ने बताया कि किसानों की शिकायत पर टीम को मौके पर भेजा गया था। किसान को मुआवजा दिलाने जाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें