फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विश्व शौचालय दिवस पर सफाईकर्मियों को बांटी गई हेल्थ किट

Thu, 19 Nov 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि टॉयलेट मैन ऑफ उत्तराखंड को महापौर व अधिकारियों ने किया सम्मानित
विज्ञापन

रुड़की। विश्व शौचालय दिवस पर बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों को हैल्थ किट देकर उनके कार्य को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व टॉयलेट मैन ऑफ उत्तराखंड के नाम से प्रसिद्ध रमेश भटेजा का विशेष सम्मान किया गया। मंच पर मौजूद मेसर अनीता ललित अग्रवाल, नगर आयुक्त स्मृता परमार और मंच मौजूद अन्य अधिकारियों संयुक्त रूप से स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रमेश भटेजा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी शहर की स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण की नींव वहां के सफाई कर्मियों की मेहनत पर टिकी होती है। उन्होंने सभी कर्मियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए आम नागरिकों से भी स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की। नगर आयुक्त अनीता ललित अग्रवाल ने सफाईकर्मियों को शहर की रीढ़ बताते हुए कहा कि इनके बिना स्वच्छ नगर की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस दौरान नगर सहायक नगर आयुक्त अमर जीत कौर और शिवानी सालार, स्वच्छता ब्रांड अंबेसडर रीना अग्रवाल और सावित्री मंगला आदि मौजूद रहे। वहीं सफाईकर्मियों में प्राजंल, दीपक, सुजीत नेहा, पपलर, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें