फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 63 बार रक्तदान कर हेड कांस्टेबल सोनू बने मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी मानव सेवा की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। वह अब तक 63 बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दे चुके हैं। हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी ड्यूटी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। रक्तदान के प्रति उनका समर्पण दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उनका मानना है कि रक्तदान महादान है और समय पर किसी जरूरतमंद मरीज को रक्त उपलब्ध कराना उसके लिए जीवनदान साबित हो सकता है। सोनू चौधरी का कहना है कि पुलिसकर्मी का कर्तव्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के प्रति भी उनकी जिम्मेदारी है। कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने उनके इस सेवा भाव की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें