रुड़की तहसील स्थित शिव मंदिर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर आयोजित हवन में भाग लेते ?
- फोटो : ROORKEE
ह्यकोरोना वायरस से बचाव के लिए शनिवार को तहसील स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा नेता एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के प्रदेश प्रभारी एडवोकेट नवीन जैन के नेतृत्व में हवन यज्ञ किया गया। यज्ञाचार्य पंडित बाल गोविंद थपियाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर भाजपा नेता सुबोध शर्मा, धीर सिंह, सुखपाल सिंह, सुशील कुमार, नरेंद्र कुमार जैन, भूषण लाल अग्रवाल, नीरज चौहान, अनिरुद्ध गुप्ता, अनिल पुंडीर, अशोक कुमार, नरेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।