फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो घंटे में खानापूर्ति कर निकल पड़े हाकम

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल चौपाल ने ग्रामीणों को निराश किया। जिस अटल चौपाल के लिए बेलड़ा न्याय पंचायत में दो दिन से तैयारियां चल रही थीं उसमें आला अधिकारी दो घंटे भी नहीं दे पाए। वो यह कहकर चल दिए कि शिकायतें स्थानीय अधिकारियों को लिखकर दे देना।
विज्ञापन

रुड़की ब्लॉक की बेलड़ा न्याय पंचायत में प्रचार कर लोगों को बताया जा रहा था कि चौपाल में उनकी हर विभाग से संबंधित समस्या मौके पर ही निस्तारित कर दी जाएगी। ऐसे में सुबह घना कोहरा और शीतलहर की परवाह किए बिना ग्रामीण पंचायत पहुंच गए और अफसरों का इंतजार करने लगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राम्य विकास के अपर सचिव आनंद स्वरूप को अटल चौपाल में पहुंचना था। वो 11.15 बजे चौपाल में पहुंचे। कुछ समय परिचय और सम्मान करने में निकल गया।
इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुननी शुरू कीं। एक बजे से चंद मिनट पहले ही बीडीओ रुड़की ने चौपाल समापन की घोषणा कर दी। इससे ठंड से कांपते चौपाल में बैठे ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी। हालांकि अधिकारियों ने घोषणा की कि ग्रामीण अपनी समस्याएं ग्राम विकास अधिकारी को लिखकर दे दें। इस पर ग्रामीणों का कहना था कि स्थानीय अधिकारियों को तो वह सालों से समस्याएं लिखकर दे रहे हैं। उनकी समस्याएं नहीं सुननी थी तो इतनी ठंड में उन्हें यहां बुलाने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं से खफा थे ग्रामीण
बेलड़ा में दो घंटे के दौरान करीब आठ लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसमें ग्रामीण सरकारी योजनाओं से खफा दिखे। पंकज कुमार ने राशनकार्ड नहीं बनने का आरोप लगाया तो विपुल कुमार ने कहा कि कृषि विभाग यंत्रों पर जो छूट देता है उसका आवेदन अब ऑनलाइन करना पड़ता है। साइट साल में केवल दो बार एक से दो मिनट के लिए खुलती है। कम पढ़े-लिखे होने के चलते आवेदन नहीं कर पाते। वहीं जो यंत्र बाजार में 85 हजार का मिलता है। अंकित और सावित्री ने कहा कि नंदा-गौरा योजना के लिए चार बार आवेदन कर दिया, हर बार अधिकारी कुछ न कुछ कमी कर बताकर निरस्त कर देते हैं। इस दौरान अपर सचिव आनंद स्वरूप ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने को निर्देशित किया।
अटल चौपाल में पहुंचकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
उदलहेड़ी गांव में मुख्य रूप से सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय, फर्नीचर व गैस सिलेंडर नहीं हैं, इससे छात्रों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीण राजवीर सिंह ने रास्ता खराब होने, कमलेश ने गर्भवती महिलाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने, आदित्य राणा ने सड़क की समस्याओं से अवगत कराया।
खानपुर में ब्लॉक की गोवर्धनपुर और पोडोवाली में देरी से ही सही जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। तुगलपुर गांव में नामित अधिकारी न पहुंचने से ब्लॉक अधिकारियों ने ही समस्याएं सुनीं। गोवर्धनपुर ग्राम पंचायत में खानपुर बीडीओ सुमन कुटियाल और रुड़की सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता प्रेम नौटियाल शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर भगवानपुर तहसील क्षेत्र की चुड़ियाला न्याय पंचायत में पहुंचे एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा व तहसीलदार गिरीशचंद त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें