फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डेरियों गांव में मिला गुलदार का शावक, ग्रामीणों ने कमरे में किया बंद, दहशत का माहाैल

Thu, 19 Sep 2024 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

खानपुर क्षेत्र के डेरियों गांव में बुधवार तड़के कुत्तों का एक पूरा झुंड लगातार भौंक रहा था। कुत्तों के इस तरह से भौंकने को लेकर ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें गुलदार का एक शावक नजर आया।
विज्ञापन
गुलदार का शावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में बुधवार तड़के डेरियों गांव में घुसे गुलदार के शावक को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने शावक को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया है।

विज्ञापन


खानपुर क्षेत्र के डेरियों गांव में बुधवार तड़के कुत्तों का एक पूरा झुंड लगातार भौंक रहा था। कुत्तों के इस तरह से भौंकने को लेकर ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें गुलदार का एक शावक नजर आया। कुत्ते उस पर झपट रहे थे। ग्रामीणों ने शावक को छुड़ा लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर काफी देर बाद गोवर्धनपुर से वन विभाग एक टीम मौके पर पहुंची, जो गुलदार के शावक को लेकर चली गई।



क्षेत्रीय ग्रामीण सुशील चौधरी, ब्रिजेश शर्मा, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार आदि का कहना है कि पिछले चार माह से लक्सर व खानपुर क्षेत्र में लगातार गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। वन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। अब शावक के मिलने से यह साबित हो गया है कि आसपास ही मादा गुलदार जरूर होगी। नर गुलदार भी हो सकता है। इसको लेकर ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शावक को फिलहाल चिड़ियापुर भेजा रहा है। वहां उसके स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। उसके बाद उच्चाधिकारियों की ओर से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- यशपाल सिंह राठौर, रेंजर, लक्सर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें