देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री का बैग छूट गया। सूचना देने पर जीआरपी ने बैग बरामद करके महिला को सौंप दिया। लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी एक महिला 26 अप्रैल को परिवार के साथ देहरादून से सहारनपुर के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही थी। इस दौरान ट्रेन में उसका पर्स छूट गया था। महिला ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी थी। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने पर जीआरपी ने ट्रेन के लक्सर पहुंचने पर बैग की तलाश शुरू की गई। इस दौरान हेड कांस्टेबल झनक सिंह, कांस्टेबल मोहित सैनी व सोनम ने एक कोच से महिला का बैग बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया कि बैग में 4100 रुपये की नकदी और सोने का मंगलसूत्र व दस्तावेज थे। बताया कि रविवार को महिला को बैग वापस कर दिया गया है।