दुर्गा मॉडर्न कॉलेज में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और मटका सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्रीन हाउस, द्वितीय स्थान ब्लू हाउस व तृतीय स्थान येलो और रेड हाउस को मिला। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारती हैं। वहीं पत्रकार सुशील ने जीवन में निरंतर सीखने की ललक को सफलता की असली कुंजी बताया। चेयरमैन मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शरद शर्मा, अक्षय राठौर, अमित पालीवाल, सुमित कुमार, शबीना, महिमा, सुमैयला, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा और सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।