अब्दीपुर गांव में ग्राम सभा की भूमि पर उगाई गई फसल को नष्ट करता ट्रैक्टर - स्त्रोत :प्रशासन
तहसील भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम शहीदवाला ग्रांट में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 0.0120 हेक्टेयर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया। उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नसीम बानो निवासी देहरादून ने भूमि पर अवैध रूप से मजार का निर्माण कर कब्जा किया था। मामले में विभाग की ओर से नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था। एसडीएम ने बताया कि प्रशासनिक कार्रवाई और राजस्व विभाग की कड़ी निगरानी में संबंधित व्यक्ति ने स्वयं कब्जा हटाया और भूमि को खाली कर दिया गया।