II
I
I
I
I
सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर बमुश्किल पाया काबू
I
I
I
Iकस्बा झबरेड़ा के एक शोरूम और स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। स्टोर में प्लास्टिक पैकिंग जलने से फैले जहरीले धुएं में फायरमैनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
I
I
I
Iजानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गुरुकुल मार्ग पर रविकांत का एक मोबाइल कंपनी का शोरूम है। उसी से मिला हुआ उनका स्टोर भी है। शनिवार को तड़के अचानक शोरूम में आग लग गई। साथ ही स्टोर में प्लास्टिक पैकिंग के सामान ने भी आग पकड़ ली। राहगीरों और पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दुकानदार रवि को दी।
I
Iरवि ने आग लगने की घटना की सूचना थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा को दी। थानाध्यक्ष ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलवाया। सूचना पर रुड़की अग्निशमन अधिकारी सुंदरपाल व मंगलौर यूनिट के लीडिंग फायरमैन अजब सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन स्टोर में रखे प्लास्टिक पैकिंग के सामान में आग लगने से टीम को आग पर काबू पाने में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
I
I
I
Iकाफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान और स्टोर का सामान जलकर राख हो गया था। अग्निशमन की टीम ने समय पर पहुंचकर बराबर की दुकानों को आग लगने से बचा लिया। रुड़की अग्निशमन अधिकारी सुंदर पाल ने बताया कि आग पर काबू पाकर बराबर की दुकानों को बचा लिया गया है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।I