पुलिस ने मालखाने में वर्षों से लंबित पड़े मालों के निस्तारण के लिए अभियान चलाया। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 2018 से 2025 तक के करीब 74 विभिन्न मामलों से संबंधित माल को पूरी विधिक प्रक्रिया के साथ नष्ट किया गया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम के विसरा समेत करीब 74 मामलों से जुड़े माल को नष्ट कर मिट्टी में दबा दिया। मालखाने में सालों से जमा इन मालों के निस्तारण से जहां एक तरफ कानूनी प्रक्रियाओं का समय पर निपटारा हुआ है वहीं दूसरी ओर कोतवाली के मालखाने में लंबे समय बाद काफी जगह खाली हुई है।