कोतवाली पुलिस ने एक युवती की गुमशुदगी को अपहरण में बदलकर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी रोबिन कुमार ने 09 दिसंबर 2024 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी 20 अक्तूबर 2024 को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा था। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर छानबीन शुरू कर दी है।