फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छात्रा प्रेमी के साथ फरार, अब परिवार से जताया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस से की शिकायत, दोनों परिवारों में भी हुई तकरार





बीए कर चुकी एक छात्रा को गांव के ही एक अनपढ़ युवक से प्रेम हो गया। छात्रा घर छोड़कर उसके साथ फरार हो गई। साथ ही छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर परिवार से जानमाल का खतरा जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी छात्रा ने पिछले साल ही बीए की पढ़ाई पूरी की है। बताया जा रहा है कि छात्रा का गांव निवासी युवक से करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था। युवक अनपढ़ है और खेतीबाड़ी करता है। बताया जा रहा है कि इस बात की भनक छात्रा के परिजनों को लगी तो उसके घर से बाहर निकालने पर पाबंदी लगा दी। साथ ही दोनों के परिवारों में तकरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पूर्व छात्रा अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई। छात्रा ने पुलिस को एक पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया है। पत्र में छात्रा ने खुद के बालिग होने और प्रेमी से शादी करने का जिक्र किया है। साथ ही परिवार से जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें