एक महिला समेत पांच आरोपियों ने युवती पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की। आरोपियों ने युवती को मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को वह किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान एक महिला समेत पांच आरोपियों ने उसे दबोच लिया और लाठी-डंडों से हमलाकर छेड़खानी की। आरोपियों ने युवती को मारपीट के दौरान मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। युवती की चीख सुनकर उसके पिता भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रोहित, जसवंत, मित्तर, मांगेराम व मेमवती निवासी ग्राम ठोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद