फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मगरमच्छ देखने के लिए गंगनहर किनारे लगी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। गंगनहर में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

गंगनहर में मगरमच्छ देखे जाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को गंगनहर बंद कर दी गई। इस बीच लोगों ने विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय के पास गंगनहर में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में जाकर गायब हो गया। रेंजर विनय राठी ने बताया कि मगरमच्छ की गंगनहर में तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें