फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज की मांग पूरी न करने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विरोध करने पर महिला को पीटकर घर से निकाला, पति समेत तीन पर मुकदमा





एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।



मंगलौर के मोहल्ला टोली निवासी इमरान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हिना की शादी ज्वालापुर क्षेत्र के अहबाब नगर निवासी सुहैल के साथ 2021 में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस पर उन्होंने ढाई लाख रुपये बेटी के पति को दे दिए। आरोप है कि इसके बाद भी पति और ससुराल वाले परेशान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल जून माह में सास ने बेटी को जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही दहेज में 10 लाख की मांग की। विरोध करने पर पति ने पीटकर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने अब पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि पति सुहेल, देवर शोएब व सास दिलशादी निवासी अहबाब नगर, ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें