कस्बे में वेल्डिंग की एक दुकान पर टैंकर में अचानक जोर का धमाका हो गया। दुकानदारों में भगदड़ मच गई। वेल्डर ने वहां से भागकर जान बचाई।
भगवानपुर कस्बे के शाहपुर में एक ग्रामीण की वेल्डिंग की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक गैस वेल्डिंग टैंक में जोर का धमाका हो गया। वेल्डर ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास की दुकानों में भी भगदड़ मच गई। लोगों ने कुछ देर बाद घटनास्थल की ओर पहुंचकर हादसे की जानकारी की। हादसे में कोई हताहत नहीं हो पाया।