फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाग की भूमि दो वर्ष के लिए आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत की भूमि पर आम के बाग और कृषि के लिए भूमि की खुली बोली प्रक्रिया संपन्न कराई गई। भूमि दो वर्ष की अवधि के लिए नीलामी के माध्यम से ठेके पर दी गई। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी की अध्यक्षता में गठित निविदा नीलामी समिति के समक्ष खुली बोली की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई गई। इसमें चार स्थानीय काश्तकारों ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए हिस्सा लिया। बोली की शुरुआत 50 हजार रुपये से हुई और नीलामी के दौरान अधिकतम बोली 80 हजार रुपये तक पहुंची। अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने बताया कि अधिकतम बोली लगाने वाले काश्तकार को नियमों के तहत आम के बाग-कृषि भूमि दो वर्ष के लिए आवंटित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से नगर पंचायत को राजस्व में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर कृषि कार्य को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान, कनिष्ठ सहायक साहब सिंह, सभासद मेहरबान, शिव कुमार, ललित सैनी, मुंतजीर, सरफराज, आमिर अली और अर्जुन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें