फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्वास्थ्य शिविर में हुई निशुल्क जांच

Thu, 16 Apr 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। साबरी गेस्ट हाउस में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक लोगों ने निशुल्क जांच कराई। शिविर का शुभारंभ कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद, एनएचएम की डायरेक्टर रश्मि पंत और सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हरिद्वार की ओर से आयोजित इस शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, उच्च जोखिम गर्भावस्था परामर्श, सुरक्षित प्रसव और टीबी जांच सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, टीबी, समेत अन्य जांच की गई। विधायक हाजी फुरकान ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। मौके पर डॉ. आरके सिंह, रश्मि पंत, डॉ राव अकरम, इप्सिता रावत, रमेश सिंह कुंवर, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें