II
पुलिस का वाहन देखते ही फरार हो गई थीं पांच महिलाएं, चारों का किया चालान
I
I
I
Iलंबे समय से आईआईटी रुड़की के बाहर देह व्यापार के लिए महिलाओं के खड़े होने की शिकायत मिल रही थी। अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन कर देह व्यापार का खुलासा किया था। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पांच अन्य महिलाएं पुलिस को देखकर फरार हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं का चालान कर दिया है।
I
I
I
Iचार सितंबर को ‘आईआईटी के गेट के बाहर लग रहे बदनामी के रेट’ हेडिंग से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद से इस क्षेत्र से जिस्मफरोशी से जुड़ीं महिलाएं गायब हो गईं। शनिवार को सुबह से फिर से यहां महिलाएं खड़ी हो गईं। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे आईआईटी परिसर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी कि वहां फिर से जिस्मफरोशी के कारोबार से जुड़ी महिलाएं सौदेबाजी कर रही हैं। इससे वहां से गुजरने वाली छात्राओं व अन्य महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
I
Iसूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दो महिलाओं को जिस्म की सौदेबाजी करते हुए रंगेहाथ दबोच लिया गया। उन्हें देख पांच महिलाएं मौके से फरार हो गईं। वहीं कुछ आगे चलने पर दो अन्य महिलाओं को भी दबोच लिया गया। चारों महिलाओं को पुलिस कोतवाली ले आई। वहां चारों का चालान करके कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है।
I
I
I
Iई-रिक्शा चालकों ने बचाया महिलाओं को
I
Iआईआईटी के बाहर जब पुलिस ने महिलाओं को जिस्मफरोशी करते हुए रंगेहाथ दबोचा था तो कुछ महिलाएं भागने लगीं। ऐसे में वहां मौजूद ई-रिक्शा चालक उन्हें बैठाकर भागते हुए नजर आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां पर खड़े रहने वाले ई-रिक्शा चालक भी इस कारोबार में लिप्त हैं। लोगों का कहना है कि वहां पर खड़े ई-रिक्शा चालक ही उन महिलाओं को होटल लाने और ले जाने का काम करते हैं। इसी के चलते उन्होंने महिलाओं को पुलिस से बचाया।
I
I
I
I
I
I
आईआईटी के बाहर देह व्यापार करने वाली महिलाओं की शिकायत मिली थी। इस पर तत्काल पुलिस को मौके पर रवाना किया। चार महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है।
I
I- अभिनव शर्मा, एसएसआई, सिविल लाइंस कोतवालीI