फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चार गांवों में अब भी भरा है बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भले ही सोलानी नदी का जलस्तर अब घट गया हो लेकिन क्षेत्र के चार गांवों में बाढ़ का पानी चारों ओर भरा हुआ है। इसके चलते इन गांवों में पैदल नहीं पहुंचा जा रहा है।
विज्ञापन




जोगावाला के पूर्व प्रधान मुस्तकीम ने बताया कि अब भी जोगावाला, दाबकी खेड़ा और मोहनावाला डेरा गांव के चारों ओर पानी भरा हुआ है। इसके चलते पड़ोसी गांव दल्तलावाला तक भी आवाजाही नहीं हो रही है। 15 दिन से बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसके चलते पशुओं को भी भरपेट चारा नहीं मिल पा रहा है। गांव में दवाएं और पशुओं के चारे की बहुत आवश्यकता है। शेरपुर बेला गांव के ग्रामीण देव कुमार और रोहतास ने बताया कि अब भी गांव के रास्तों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसके चलते खानपुर कस्बे तक भी जाना दुश्वार है। पशुओं के चारे और दवाओं की गांव में सख्त जरूरत है लेकिन अब तक गांव में दवाएं नहीं पहुंची हैं। एसडीएम ने बताया कि शेरपुर बेला में दो दिन पहले ही चिकित्सा शिविर लगाया गया था। जोगावाला में कल या परसों चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें