खानपुर में पुलिस द्वारा अवैध खनन में सीज किए गए ट्रैक्टर- ट्रालियां व जेसीबी मशीन।
- फोटो : Mukesh Rawat
पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी को पकड़कर सीज कर दिया है। पुलिस को बादशाहपुर गांव के जंगल में जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से अवैध खनन करने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसओ विनोद थपलियाल ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान खनन करने वाले अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया व थाने लाकर सीज कर दिया है। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद