फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पांच हजार का इनामी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवपुरम निवासी आनंद राज सिंह के खिलाफ वर्ष-2024 में मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस पर एसएसपी ने आरोपी पर पांच हजार के इनाम की घोषणा की थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम सूचना मिली थी कि आनंद राज कॉलोनी के पास ही एक पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें