फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबारी से डकैती में पांच बदमाश दबोचे

विज्ञापन
लक्सर में डकैती का खुलासा करते सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने खनन कारोबारी से तमंचे के बल पर डकैती में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पांचों के पास से दो तमंचे, कारतूस, चाकू और लूटी गई नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को लक्सर कोतवाली में सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने प्रेसवार्ता कर डकैती का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को खनन कारोबारी साजिद अपने साथी आरिफ निवासी लंढौरा के साथ बाइक से लक्सर के गणपति स्टोन क्रशर पर पेमेंट करने आ रहे थे। जैसे ही वह इस्माइलपुर रोड पर पहुंचे तो हथियारबंद पांच बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली थी। बदमाशों ने साजिद से हथियारों के बल पर 78,000 रुपये, पर्स, मोबाइल एटीएम कार्ड और आरिफ से सात हजार की नकदी लूट ली थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। सीओ ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली थी कि डकैती में शामिल पांचों बदमाश इस्माइलपुर रोड पर पुराने टीनशेड के पास लूटी गई रकम का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को दबोच लिया। पुलिस ने पांचों के पास से लूटी गई रकम व सामान समेत दो चाकू, दो 315 बोर के तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि डकैती में महफूज निवासी बाजूहेड़ी, कलियर, फरमान, सावेज अली, अनस और सागर निवासी सुल्तानपुर, लक्सर को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का सरगना महफूज है। महफूज पर लूट के कई केस दर्ज हैं। उसकी सुल्तानपुर में रिश्तेदारी है और यहीं पर उसकी चारों से दोस्ती हुई थी। पांचों सुनसान रास्तों में लोगों के साथ लूटपाट करते थे। सीओ ने बताया कि पुलिस की ओर से 24 घंटे के अंदर डकैती की घटना का खुलासा किया गया है। साथ ही पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
----------
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआई अंकुर शर्मा, एसआई मनोज नौटियाल, रायसी चौकी प्रभारी विनय मोहन द्विवेदी, नरेंद्र तोमर, सिपाही गंगा सिंह, पंकज रावत, अजीत तोमर, अवनेश राणा और बीरेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें