फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसपायर्ड अवार्ड के लिए आईपी इंटर कॉलेज के पांच छात्रों का चयन

विज्ञापन
लक्सर स्थित आईपी इंटर कालेज में सम्मानित किए गए मेधावी छात्राएं। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लक्सर। आईपी इंटर कॉलेज में इंस्पायर्ड अवार्ड के लिए चयनित पांच छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के संस्थापक इलम चंद गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ष इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक फीसदी टॉपर बच्चों को इंस्पायर्ड अवार्ड से सम्मानित करती है। चयनित बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से पांच वर्षों तक लगातार हर वर्ष 80 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलते हैं। आईपी इंटर कॉलेज के पांच छात्राओं को भी इस अवार्ड के लिए चुना गया था। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज की छात्रा वैशाली, दैनंदिनी, दिव्यांजलि, मानसी व साक्षी को इंस्पायर्ड अवार्ड के लिए चुना गया।
कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य सचिन मित्तल ने सरकार की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र देकर छात्राओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर अमित सैनी, सोनू चौहान, पवन सैनी, अरुण भारतीय, राजेश धीमान, रामकिशोर व विकास कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें