फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पहले दिलाया लोन फिर खाते से निकाल लिए डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के कर्मचारी को लोन दिलाने का एजेंट ने दिया था झांसा
विज्ञापन

अब रकम लौटाने से कर रहा इन्कार, कर्मचारी ने पुलिस को दी तहरीर

सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को लोन दिलाने के बाद एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख की रकम निकाल ली। कर्मचारी ने रकम वापस करने की बात कही तो इन्कार कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सोत के पास सिंचाई विभाग की कॉलोनी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऋषिपाल परिवार के साथ रहते हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती धनौरी में है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो माह पूर्व सहारनपुर की एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से उनकी मुलाकात हुई थी। एजेंट ने मकान का लोन पास कराने की बात कही थी। उसके झांसे में आकर वह लोन लेने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपने सारे दस्तावेज एजेंट को दे दिए। कुछ दिन बाद उनके खाते में डेढ़ लाख की रकम आ गई। आरोप है कि एजेंट ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से डेढ़ लाख की पूरी रकम निकाल ली। उन्होंने बैंक से पता किया तो सच्चाई का पता चला। उन्हाेंने एजेंट से अपनी रकम वापस करने की बात कही। आरोप है कि इस पर एजेंट ने इन्कार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें