ग्रामीणाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर।
दो ग्रामीणों के झोपड़ीनुमा मकानों में संदिग्ध हालात में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
लक्सर क्षेत्र स्थित कंकरखाता उर्फ रसूलपुर गांव में मामचंद व अंकुश ने झोपड़ीनुमा मकान बना रखे हैं। शनिवार की दोपहर संदिग्ध हालात में दोनों के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच शोर सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी निकालकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग से हजारों का नुकसान हो गया है। उधर, आग लगने से दोनों परिवारों से घर की छत खो गई है। उधर, एसडीएम गोपाल राम बिनवाल का कहना है कि आग से हुए नुकसान का सर्वे कराकर परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।