एक ग्रामीण के घर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से पूरा सामान जलकर खराब हो गया। ग्रामीण ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। भगवानपुर कस्बा स्थित ढोलीखाल कॉलोनी निवासी समून ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह किसी काम से बाजार गया था। इस बीच आसपास के लोगों ने सूचना दी कि उसके घर में आग लग गई है। सूचना पर वह घर पहुंचा तो तब आग से घर में रखा पूरा सामान जलकर खराब हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि आग से अनाज, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर खराब हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद