फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेड़बंदी के विवाद में कोर्ट के आदेश पर महिला समेत छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ब्रहमपुर जट्ट निवासी मेधार्थी मलिक ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 अप्रैल को उसने अपनी कृषि भूमि पर मेड़बंदी के लिए सीमेंट के खंभे और तार रखे थे। आरोप है कि अतुल, मनोज और अन्य तीन लोगों ने उक्त सामान चोरी कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने तलवार, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। इससे पीड़ित और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान हरेंद्र कुमार की सोने की चेन और नकदी खो गए थे। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर अतुल, मुकेश, सोहनवीर, मनोज, छोटा और दुष्यंत निवासी मन्नाखेड़ी मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें