महिला ने अपने पति पर तीन तलाक और हलाला करने के आरोप लगाकर कोर्ट के आदेश पर स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 17 सितंबर 2025 को सुफियान निवासी रुड़की से शादी हुई थी। आरोप है कि गांव का मकान अपने नाम कराने के लालच में शादी की गई थी। बार-बार पति मकान नाम कराने का दबाव बनाता रहा। आरोप है कि एक नवंबर 2025 को पति ने तीन तलाक दे दिया। घटना के बाद चार नवंबर 2025 को गांव में पंचायत भी हुई थी। जहां पति ने कहा था कि यदि दोबारा शादी करनी है तो हलाला कराना होगा। आरोप है कि 11 जनवरी 2026 को बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में ले जाकर भी आरोपी ने संबंध बनाए थे। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।