फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार क्षेत्र के बल्लूपुरा निवासी मोनू ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात दिसंबर को वह अपनी बाइक से अपनी भाभी को लेकर रुड़की आ रहा था जैसे ही वह शाम करीब सात बजे गुरुकुल नारसन कट के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें