फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

मंगलौर। कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन कलां निवासी नीलम ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार फरवरी को उसके पति अमित कुमार बाइक से मंगलौर से लक्सर एक शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर लंढौरा के बीच एक मजार के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें