फोटो समाचार
रुड़की। पुलिस ने मकान किरायेदारों और रेहड़ी लगाने वालों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस ने 10 किरायेदारों का सत्यापन न मिलने पर एक लाख का जुर्माना लगाया। जबकि 125 रेहड़ी और मजदूरों का भी सत्यापन किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिलेभर की पुलिस की ओर से किराये पर रहने वाले किरायेदारों और बाहर से रुड़की आकर रेहड़ी लगाने वालों के लिए सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने रामनगर, सलेमपुर में मकानों में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन किया। इस दौरान 10 मकानों में बिना सत्यापन के किरायेदार रहते पाए गए। इस पर पुलिस मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जबकि 125 रेहड़ी लगाने वाले और मजदूरों का भी सत्यापन किया।