फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाद निपटाने के दौरान पंचायत में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर में कुछ लोगों के बीच हुए विवाद को निपटाने के लिए एकत्र हुए लोगों की पंचायत में ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम किशनपुर जमालपुर में कुछ लोगों के बीच किसी पुराने विवाद को निपटाने के लिए एक पंचायत हो रही थी। इस दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। नोकझोंक बढ़ी तो दोनों पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया। साथ ही दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों ओर के आरोपी जुबैर, जीशान, ताहिर निवासी ग्राम पुहाना और गुलशेर व अलाउद्दीन निवासी ग्राम किशनपुर जमालपुर को गिरफ्तार कर थाने लाकर आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें