फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




लक्सर कस्बे के लक्सरी निवासी जितेंद्र उर्फ पप्पी ने अपने घर में ही जन सेवा केंद्र खोल रखा है। कुछ दिन पहले जितेंद्र ने नगर पालिका प्रशासन से मोहल्ले की एक जमीन के बारे में सूचना मांगी थी। सूचना पर जितेंद्र ने सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर टीम ने भूमि की पैमाइश की थी।
विज्ञापन


जितेंद्र ने जमीन पर निर्माण करने वाले दूसरे पक्ष की महिलाओं व बच्चों की वीडियो बना ली थी। उन्होंने वीडियो बनाने से इन्कार किया था। आरोप है कि इस बीच जितेंद्र व उसके भाई यशपाल ने सरियों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया था। इसमें मैनपाल, आरती, गीता देवी, वैष्णवी, पायल व निर्मला घायल हो गईं थी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जितेंद्र और यशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें